मध्य प्रदेश / 4 विधायक अभी भी लापता; कमलनाथ मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, पुराने मंत्रियों की छुट्टी होगी

कमलनाथ सरकार सियासी उठापटक के बाद असंतोष समाप्त करने के लिए मंत्रिमंडल विस्तार कर सकती है। इससे पहले दिग्विजय और सिंधिया समर्थक कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। इसके बाद सहयोगी दलों और निर्दलीय विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। इसमें ऐंदल सिंह कंषाना और बिसाहू लाल सिंह का नाम शामिल है।



कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि विधायकों की खरीद-फरोख्त के घटनाक्रम में जिन विधायकों के नाम चर्चा में आए थे, उनमें से वापस लौटे विधायकों के साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंत्रियों की मौजूदगी में लंबी बैठक की है। इसमें मंत्रियों और विधायकों ने भाजपा पर पलटवार की रणनीति पर गंभीर मंथन किया, लेकिन इसे बेहद गोपनीय रखा जा रहा है। बैठक में अब तक लापता कांग्रेस के 3 विधायकों बिसाहूलाल सिंह, हरदीप सिंह डंग और रघुराज सिंह कंषाना को लेकर भी चिंता जताई गई।


इधर, दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर हॉर्स ट्रेडिंग के लिए जिम्मेदार 5 भाजपा नेताओं के नाम गिनाए हैं। दिग्विजय ने ट्वीट कर लिखा है-  





 




जबलपुर में संजय पाठक की 2 खदानें सील
दिग्विजय ने जिन 5 भाजपा नेताओं पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया है उनमें एक नाम जबलपुर के संजय पाठक का है। बुधवार को दिनभर सियासी उठपटक के बाद शाम को पटाक्षेप हुआ तो जबलपुर में पाठक की दो आयरन खदानें सील होना सामने आया। हालांकि, प्रशासन इसे निर्धारित समय पर कागजात जमा नहीं कर पाने कार्रवाही करना बताया। बताया गया है- संजय के चार्टर्ड प्लेन से कांग्रेस विधायकों को दिल्ली ले जाया गया था। भाजपा इसे कमलनाथ सरकार की बदले की कार्रवाई बता रही है।


कांग्रेस के 3 और एक निर्दलीय के बारे में नहीं चल रहा पता


राजनीतिक गलियारों में कहा जा रहा है कि भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ फेल हो गया। लेकिन, कांग्रेस के 3 और एक निर्दलीय विधायक अभी भी बड़े नेताओं के संपर्क से बाहर हैं। जो 4 विधायक गायब हैं, उनके नाम बिसाहू लाल सिंह, हरदीप सिंह डंग और रघुराज सिंह कंसाना (सभी कांग्रेस) हैं। इसके अलावा सुरेंद्र सिंह शेरा (निर्दलीय) शामिल हैं। जबकि वापस लौटने वाले 6 विधायकों में रामबाई और संजीव सिंह कुशवाह (बसपा), राजेश शुक्ला (सपा), ऐंदल सिंह कंसाना, रणवीर जाटव, कमलेश जाटव (तीनों कांग्रेस) हैं।


चार्टर्ड विमान से जबलपुर पहुंचीं थी रामबाई
पथरिया से बसपा विधायक रामबाई बुधवार देर रात चार्टर्ड विमान से जबलपुर पहुंचीं। यहां थोड़ी देर रुकने के बाद वे सड़क मार्ग से दमोह के लिए रवाना हो गईं। कयास लगाए जा रहे हैं कि रामबाई आज दोपहर तक भोपाल वापस आ जाएंगी और मुख्यमंत्री के साथ मिलकर पत्रकार वार्ता कर सकती हैं।



Popular posts
मनी लॉन्ड्रिंग / जेट के फाउंडर नरेश गोयल को ईडी ने हिरासत में लिया, उनके मुंबई स्थित घर पर रात से छापेमारी
भोपाल / अपनों से मिल रहे थे दूल्हा और दुल्हन, किशोर ले गया ढाई लाख का माल
क्रिकेट / आईपीएल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को कोरोनावायरस पर हर अपडेट देगा न्यूजीलैंड बोर्ड, बीसीसीआई की एडवाइजरी का इंतजार
क्रिकेट / जयदेव उनादकट रणजी ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज, गणेश का रिकॉर्ड तोड़ा
मध्य प्रदेश / जीतू पटवारी ने शिवराज को जन्मदिन की बधाई दी, कहा- इंसान में राम और राक्षस के रूप, राम बनने की कोशिश करें